WarZ: Law of Survival एक तृतीय-व्यक्ति MMORPG है, जिसमें आप प्रेतों द्वारा किये गये महाविनाश में जीवित बचे हुए कुछ व्यक्तियों में से एक की भूमिका निभाते हैं। प्रारंभ में, आपका लक्ष्य होता है कठिन वातावरण में जीवित बचे रहना। एक ऐसे कठिन वातावरण को पार करने के बाद, जिसमें केवल मजबूत इच्छाशक्ति वाले ही जिंदा रह सकते हैं, आपको कुछ और ज्यादा महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करने होते हैं।
हालाँकि यह एक ऑनलाइन गेम है, पर इसमें आप अन्य खिलाड़ियों के साथ अंतर्क्रिया भी कर सकते हैं और यहां तक कि उनसे लड़ भी सकते हैं। WarZ: Law of Survival खेलने के दौरान आपको सचमुच ऐसा महसूस होता है मानों आप महाविनाश के बाद की दुनिया में रह रहे हों। आप लगभग हमेशा अकेले होते हैं, हालाँकि बीच-बीच में आपको एकाध जानवर भी दिखते हैं, जिनका शिकार आप कर सकते हैं, या फिर एक-दो प्रेत, जिन्हें आप मार सकते हैं। और हर बार जब आप किसी जीव या प्रेत को मारते हैं, वह आपके परिदृश्य से गायब हो जाता है।
WarZ: Law of Survival का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है संसाधन ढूँढ़ना और विभिन्न प्रकार की चीजें बनाना। प्रकृति के बीच आपको लकड़ी, सुतली, पत्थर, खनिज, मांस, सब्जियाँ इत्यादि मिलेंगी। और इन अवयवों की मदद से आप एक घर बना सकते हैं, काम के लिए मेज तैयार कर सकते हैं, और यहाँ तक कि अपने लिए एक बगीचा भी। साथ ही, आपको स्क्रू, प्लास्टिक, सर्किट इत्यादि भी मिल जाएँगे। वैसे, आपको अस्त्र, विस्फोटक, और अपने लिए वाहन स्वयं ही तैयार करने होंगे। हाँ, आप विभिन्न स्थानों के बीच अपने वाहन पर सवार होकर आना-जाना भी कर सकते हैं!
आप जहाँ से खेल की शुरुआत करते हैं, वहीं अपने लिए एक घर बना सकते हैं और उसका इस्तेमाल अपने अड्डे के रूप में कर सकते हैं। यदि आप मर गये, तो यहाँ आप दोबारा जीवित हो सकते हैं। WarZ: Law of Survival एक विशाल गेम है, जो विभिन्न प्रकार के रहस्यों से भरा हुआ है। आप इसमें न केवल ऐसे इलाकों में विचरण कर सकते हैं जहाँ अन्य खिलाड़ी हैं, बल्कि सैन्य अड्डों, विमान दुर्घटनास्थलों, खाली हो चुके वन्य क्षेत्रों, एवं विभिन्न प्रकार के रहस्यों से भरे स्थानों का जायजा भी ले सकते हैं।
WarZ: Law of Survival एक उत्कृष्ट MMORPG है, जो स्पष्ट रूप से बेहतरीन गेम Last Day on Earth से प्रेरित है। इस गेम में सैकड़ों स्थान और चीज़ें हैं, एक मज़ेदार एवं विस्तृत निर्माण प्रणाली, तथा अद्भुत ग्राफ़िक्स है। निश्चित रूप से यह एक उत्कृष्ट गेम है।
कॉमेंट्स
WarZ: Law of Survival के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी